आईपीएल का इतिहास: शुरुआत कैसे हुई?, कैसे शुरू हुई क्रिकेट की सबसे अमीर लीग


Indian Premier League यानी आईपीएल आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी क्रिकेट लीगों में से एक है। लेकिन ये सिर्फ एक क्रिकेट लीग नहीं है यह लोगो के दिल में उत्तर जाने वाली एक कड़ी बन गयी है। देखा जाये तो इसकी शुरुआत अचानक नहीं हुई थी। इसके पीछे कई सालों की सोच, क्रिकेट में बदलाव की जरूरत और एक नए फॉर्मेट की सफलता की कहानी छुपी है।

आज आईपीएल सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह खेल, मनोरंजन और बिज़नेस का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन अगर हम इसके इतिहास को समझें, तो इसकी शुरुआत 2007–2008 के आसपास हुई थी, जब क्रिकेट की दुनिया में T20 फॉर्मेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था।

T20 क्रिकेट का उदय और आईपीएल का विचार

2000 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट मुख्य रूप से दो फॉर्मेट में खेला जाता था। टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट के तौर पर खेला जाता था।  लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान कम होने लगा, खासकर युवा पीढ़ी का। 

लोगों को तेज और रोमांचक मैच चाहिए थे जो कम समय में खत्म हो जाएं। यही कारण था कि T20 क्रिकेट का जन्म हुआ। इस फॉर्मेट में हर टीम को सिर्फ 20 ओवर खेलने होते है और यह मैच लगभग 3 घंटे में खत्म हो जाता है, जिसकी वजह से सारा दिन टीवी के सामने बैठना भी नहीं पड़ता था।  

इन्ही सबके बीच जब 2007 में जब ICC Men's T20 World Cup की शुरुवात हुई हुआ, तो क्रिकेट की दुनिया पूरी तरह बदल गई और लोगो के बीच नया फॉर्मट पैर पसारने लगा। 2007 के इस T20 World Cup में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीत ली। इस जीत के बाद भारत में T20 क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज़ पैदा हो गया।


आईपीएल का विचार कैसे आया

T20 विश्व कप की सफलता के बाद भारत में क्रिकेट प्रशासकों ने सोचा कि इस नए फॉर्मेट का उपयोग करके एक बड़ी लीग बनाई जा सकती है।

BCCI ने एक नई लीग का प्रस्ताव रखा जिसमें, अलग-अलग शहरों की टीमें हो, दुनिया भर के खिलाड़ी खेले, मैच तेज और मनोरंजक हों, क्रिकेट और मनोरंजन को साथ जोड़ा जाए. 

यह आइडिया काफी नया और साहसी था, क्योंकि उस समय दुनिया में ऐसी बड़ी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग नहीं थी, 2007 में BCCI ने आधिकारिक रूप से Indian Premier League (IPL) की घोषणा कर दी।


आईपीएल की फ्रेंचाइज़ी मॉडल

आईपीएल की सबसे खास बात इसका फ्रेंचाइज़ी मॉडल था। इस मॉडल में अलग-अलग शहरों की टीमें बनाई गईं और इन टीमों का नाम अलग अलग शहरों और राज्यों के नाम पर रखा गया। BCCI ने आईपीएल की सभी टीमों की नीलामी की और इन टीमों को निजी कंपनियों और बिज़नेस ग्रुप्स ने खरीद कर अपने हिसाब से नामकरण किया। 

पहले सीजन में कुल 8 टीमें थीं और इन टीमों में दुनिया भर के खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिससे लीग और भी रोमांचक बन गई। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ पाकिस्थानी ,  बांग्लादेशी ,  इंग्लिश ,  ऑस्टेलियन सभी देशों के खिलाडी शामिल थे। 

  1. Mumbai Indians

  2. Chennai Super Kings

  3. Royal Challengers Bangalore

  4. Kolkata Knight Riders

  5. Delhi Daredevils

  6. Kings XI Punjab

  7. Rajasthan Royals

  8. Deccan Chargers

आईपीएल 2008: पहला सीजन

आईपीएल का पहला सीजन 18 अप्रैल 2008 को शुरू हुआ और इसका पहला मैच Kolkata Knight Riders और Royal Challengers Bangalore के बीच खेला गया था।  यह मैच आईपीएल का पहला मैच था और आईपीएल इतिहास का सबसे यादगार मैच भी।   

इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज Brendon McCullum ने शानदार 158 रन की पारी खेली थी, जिसने आईपीएल की शुरुआत को ऐतिहासिक बना दिया। इस मैच के बाद आईपीएल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। बाद रातों रत ही आईपीएल की लोकप्रियता आसमान छू गयी।  


अंडरडॉग चैंपियन Rajasthan Royals

आईपीएल 2008 के आईपीएल का फाइनल मैच शेन वार्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम्स का आमना सामना हुआ था।  इस सीजन की सबसे खास बात यह थी कि राजस्थान रॉयल्स को कोई बहुत मजबूत टीम नहीं माना जा रहा था, लेकिन कप्तान Shane Warne की शानदार कप्तानी में टीम ने चैंपियन बनकर सबको चौंका दिया। 


आईपीएल का क्रिकेट पर प्रभाव

आईपीएल के आने के बाद क्रिकेट की दुनिया में कई बदलाव आए, लोग अपने सभी पसंदीदा क्रिकेटर्स को एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देख सकते थे जो आज तक साथ में खेलते हुए नजर आते थे।  साथ ही आईपीएल की सफलता के बाद अन्य देशों ने भी अपनी T20 लीग शुरू कर दी जिसकी वजह से खिलाड़ियों की कमाई बढ़ गई, साथ ही क्रिकेट और ज्यादा ग्लोबल हो गया.  जिसकी वजह से क्रिकेट को नए दर्शक मिले। आज आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीगों में से एक है और इसकी ब्रांड वैल्यू अरबों डॉलर में है।

अंत में अब अगर हम आईपीएल के इतिहास को देखें तो यह सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि क्रिकेट के आधुनिक युग की शुरुआत है। 2007 के T20 विश्व कप की सफलता के बाद ललित मोदी और BCCI ने जो सपना देखा था, वह आज पूरी दुनिया में सफल हो चुका है। 2008 में शुरू हुआ आईपीएल आज हर साल करोड़ों दर्शकों को आकर्षित करता है और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा चुका है।

Comments